बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भू माफियाओं के खिलाफ भरी हुंकार, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूयनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ0 जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आज पदाधिकारी एकत्र होकर पीड़ित के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि शिकारपुर में पीड़ित की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर भू माफिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा है।