बस्ती: बेलवाडाड़ गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Basti, Basti | Apr 15, 2025 जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम बेलवाडाड़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया गया। साथ ही डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। डॉ. आंबेडकर की जयंती सप्ताह पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान रामफेर और बीडीसी प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान नंदू ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।