बस्ती: थन्हवारपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक ने सुनाई राजा परीक्षित की कथा, श्रद्धालु हुए भाव विभोर
Basti, Basti | Apr 15, 2025 थन्हवारपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित सुरेंद्र शास्त्री जी महाराज ने श्रोताओं को राजा परीक्षित की कथा सहित अन्य प्रसंगों की अमृतमयी कथा सुनाई। कथावाचक ने शुकदेव-परीक्षित संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार राजा परीक्षित वन में गए थे। उन्हें प्यास लगी, तो वे समीक ऋषि के आश्रम में पहुंच गए।