बस्ती: रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित व्यापारी महाकुंभ में 6 प्रस्ताव पारित किए गए
Basti, Basti | Apr 15, 2025 बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित व्यापारी महाकुंभ में व्यापारी हितों से सम्बंधित 6 प्रस्ताव पारित किये गये। मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें व्यापार को सुगम बनाये, समस्याओें के समाधान की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है।