सिंघेश्वर: श्रावणी मेला-2026: डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर मधेपुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह ने बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।