बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलो में दो नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत दो नफर वारंटी अभीयुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यहां पर गिरफ्तार अभियुक्त विक्की पुत्र रविन्द्र ग्राम बरवाला का निवासी है जबकि दूसरा अभियुक्त रविन्द्र पुत्र जशवीर उर्फ जयवीर ग्राम निरमाना का निवासी है। दोनों अभियुक्त अलग-अलग मामलों में वारंटी थे।