बुढ़ाना: अकबर बंजारा गैंग के अंतर्राज्यीय शातिर गोकशों और बुढाना पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल गोकश सहित दो को किया गिरफ्तार
कांधला मार्ग पर विज्ञाना गांव के पास बुधवार सुबह बुढाना पुलिस की गोकशो के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमे पुलिस की गोली लगने से गोकश इकबाल घायल हो गया और कांबिग के दौरान दूसरा गोकश दिलशाद पकड़ा गया जिनके पास से 2 तमंचे,4 जिंदा कारतूस,3 खोखे व बाइक बरामद की गई है। गोकक्षों पर गोकशी के दर्जनो मुकदमे दर्ज जो अकबर बंजारा गैंग के सदस्य है।