बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 1230 रू,एक सट्टा पर्चा, एक पैन किया बरामद
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त राशिद उर्फ काला पुत्र शरीफ कस्बा बुढाना का निवासी है। जिसके पास से 1230 रुपए, एक सट्टा पर्चा, एक पेन बरामद किया है। बुढाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।