बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कबीरपुर मोड़ से लाखों रुपए कीमत के अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्तों के पास से 5 किलो 144 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 128600 रुपये बताई गई है और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। शाहपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।