बुढ़ाना: चोरी की मोटरसाइकिल और एक तमंचे के साथ शाहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चैकिंग के दौरान सोरम गेट के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज उर्फ शालू पुत्र अफरोज कस्बा शाहपुर का निवासी है। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।