पटना ग्रामीण: NIA की पटना ब्रांच से डीएसपी अजय प्रताप सिंह 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने की कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक डीएसपी अजय प्रताप सिंह को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गुरुवार की देर रात गिरफ्तार किया गया है. हालांकि यह गिरफ्तारी देर रात कितने बजे हुई है इस बात की जानकारी अब तक नहीं है।अजय प्रताप सिंह के साथ दो एजेंटों को भी पकड़ा है. यह गिरफ्तारी भारतीय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई है.