शाहपुर: खोईचा भराई के साथ नम आंखों से मां दुर्गा को दी जा रही विदाई, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू
खोईचा भराई के साथ नम आंखों से दी जा रही मां दुर्गा को विदाई, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू शाहपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है। विसर्जन से पूर्व पूजा पंडालों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मां दुर्गा की खोईचा भराई की रस्म अदा की।