उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड' : कब, कहां और कैसे हुआ था ये कांड, क्या थी क्रांतिकारियों की योजना?
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 20 अगस्त की रात कर्णप्रयाग में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन के लोक निर्माण विभाग के डायनामाइट स्टोर से 7 पेटी डायनामाइट कब्जे में ली थीं। अभियान का नेतृत्व कप्तान राम प्रसाद नौटियाल ने किया था। लक्ष्य था लैंसडाउन छावनी पर कब्जा करना।
योजना के दौरान क्रांतिकारी केशर सिंह पहाड़ी शहीद हो गए। कर्णप्रयाग कांड उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक महत्वपूर्ण और कम चर्चित घटना है। कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
#कर्णप्रयागकांड #उत्तराखंड #स्वतंत्रतासंग्राम #भारतछोड़ोआंदोलन #CaptainRamPrasadNautiyal #Karnaprayag #pahadsamachar #uttarakhand #KakoriKand #pahadi