बड़ेराजपुर: सुशासन तिहार शिविर में सावित्री नाग और मोनिका यादव को मिला पक्का मकान
सुशासन तिहार शिविर में ग्राम एटेकोन्हाड़ी की सावित्री नाग और मोनिका यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। वर्षों से कच्चे घर में रह रही दोनों महिलाओं का पक्का आशियाने का सपना पूरा होने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। हितग्राहियों ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे मकान में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने