मंडला: नगर पालिका मंडला में नसबंदी का बड़ा खेल: नसबंदी 6 की, पर 795 कुत्तों के अंग जब्त!
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 नगर पालिका मंडला की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बिंझिया इलाके के एक बंद मकान से 795 कुत्तों के अंग जब्त किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जबकि रिकॉर्ड में मात्र 6 कुत्तों की नसबंदी दर्ज बताई जा रही है। मामले का खुलासा पशु प्रेमी निशा ठाकुर की शिकायत के बाद हुआ। शुक्रवार 12 बजे राजस्व, पुलिस, पशु विभाग और नपा की संयुक्त कार्रवाई