डिंडौरी: नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित जन कल्याण शिविर का अध्यक्ष सुनीता सारस ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडौरी नगर परिषद परिषद में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया जहां विभागवार स्टाॅलों का नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने शनिवार दोपहर 3:00 निरीक्षण करते हुए मौजूद नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। दरअसल जनकल्याण शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई।