सिवनी मालवा: शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बानापुरा की बाबूजी लिकर्स कम्पोजिट मदिरा दुकान के कर्मचारी बोतलों से छेड़छाड़ करते दिखे
सिवनी मालवा की बाबूजी लिकर्स की कंपोजिट मदिरा दुकान बानापुरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुकान के कर्मचारी शराब की बोतलों के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक कर्मचारी शराब की बोतल खोलकर उसमें मौजूद शराब को खाली करता हुआ और उसके बाद बोतल में पानी जैसा कोई पदार्थ डालता हुआ नजर आ रहा है। मामले में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे जिला आबकारी