गुना नगर: गुलाबगंज में खेजरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गुलाबगंज में खेजरा रोड रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी किनारे 1 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव जिला अस्पताल में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक 40 से 45 वर्ष का है। दाहिने हाथ पर मुन्नीबाई भूरा गुदा हुआ है। प्रथम दृष्टता ट्रेन से गिरकर कटकर मौत होना माना जा रहा है जांच जारी है।