गुना नगर: गायत्री मंदिर के पास रोटरी भवन में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 115 लोगों के आँखों की हुई जांच
गुना में आयोजित रोटरी क्लब और सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 115 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 58 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां, चश्मा, रुकने और भोजन की व्यवस्था प्रदान की गई।