गुना नगर: गुना में लव कुश जयंती के उपलक्ष में कुशवाहा समाज ने निकाला विशाल चल समारोह, लव कुश मंदिर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
गुना में कुशवाहा समाज ने 1 सितंबर को भगवान लव कुश जयंती के उपलक्ष में विशाल चल समारोह निकाला। लव कुश मंदिर एवं धर्मशाला गुना में पूजन कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में चल समारोह का लोगों ने स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में जिले भर से कुशवाहा समाज के महिला पुरुष शामिल हुए।