गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम में हुई चोरी का मामला; ग्वालियर IG ने आरोपियों पर घोषित किया ₹30000 का इनाम, विशेष टीम का किया गठन
गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी धाम पर 25 अगस्त को हुई चोरी के मामले में ग्वालियर आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने ₹30000 का इनाम घोषित किया है। हनुमान टेकरी चोरी को लेकर गुना एसपी एसके सिन्हा ने पूर्व में ₹10000 का इनाम चोरो पर घोषित किया था। 1 सितंबर को ग्वालियर आईजी ने चोरो पर इनाम की राशि को ₹30000 किया, एवं साइबर सेल से एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया है।