गुना नगर: जिला अस्पताल में प्रशासन की अपील पर आम लोगों और नर्सिंग स्टाफ ने दूसरे दिन भी किया साफ-सफाई और रंगा पुताई का काम
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह एवं अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने जिला अस्पताल में साफ सफाई सहित स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की पहल की थी। 1 सितंबर को अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने बताया। शहर वासियों से जिला चिकित्सालय में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान में सहभागी बनने की अपील की थी। जिसका सफल परिणाम देखने को मिला। जिला प्रशासन ने नागरिकों का आभार व्यक्त किया।