बदायूं: रफीनगर और लहरा पुलिया के बीच गंगा में नहाने गए युवक का शव और बाइक मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Budaun, Budaun | Dec 16, 2024 थाना मुजरिया क्षेत्र के रफीनगर और लहर पुलिया के बीच अमरपाल का शव पड़ा हुआ था। पास में ही उनकी बाइक पड़ी हुई थी। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।