बदायूं: शहजादनगर गांव के खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटक कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 15, 2024 बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के शहजादनगर गांव के खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक पटक कर घायल कर दिया। घायल किसान को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल किसान नूर मुहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र शहजादे निवासी शहजादनगर थाना बिल्सी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल घायल किसान का जिला अस्पताल में इलाज जारी