बदायूं: लभारी गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 15, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के लभारी गांव के पास चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिये कादरचौक सीएचसी से बदायूं जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आपको बता दें घायल बाइक सवार साहब सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी महामूरगंज थाना कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला है।