बदायूं: कछला गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जित करने आए श्रद्धालुओं की बच्ची खो गई, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा
Budaun, Budaun | Dec 15, 2024 राजस्थान के थाना रामगढ़ क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे के रहने वाले राजेश पुत्र सुरजीराम प्रजापति 28 लोगों के साथ पिकअप द्वारा बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर अपने दादा की अस्थियां विसर्जित करने आए थे। तभी राजेश की डेढ़ साल की मासूम बच्ची दीपांशी वहां गुम हो गई। मासूम दीपांशी को जब कछला इंचार्ज योगराज ने रोते देखा और परिजनों को तलाश कर उन्हें सौपा।