बदायूं: रसूलपुर गांव में संदिग्ध हालातों में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया
Budaun, Budaun | Dec 15, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रसूलपुर गांव में संदिग्ध हालातो में किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर किशोरी को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।गम्भीर किशोरी राधा पुत्री देवराज निवासी रसूलपुर की निवासी है।