दरभंगा: खाट पर वोट देने पहुंची कैंसर मरीज,युवाओं में दिखा उत्साह,कहीं, व्हीलचेयर का सहारा,कहीं बैसाखी से पहुंच रहे लोग
दरभंगा लोकसभा क्षेत्र की मनसारा पंचायत के मलई गांव का बूथ संख्या-191 पर 71 लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने और 10 लोग को मृत घोषित करने पर लोगों में आक्रोश देखा गया। कैंसर से जूझ रही सुभद्रा मिश्र जीवन के अंतिम क्षणों में वोट देने की जताई इच्छा तो परिजन खाट पर लिटाकर बूथ संख्या -116 पर ले गए और वोट दिलवाया।