घाघरा: घाघरा प्रखंड में भाई दूज का पर्व धूमधाम से संपन्न, बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
Ghaghra, Gumla | Oct 23, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में भाई दूज का पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में पूजन की तैयारी शुरू हो गई थी। बहनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर स्नेह का प्रतीक प्रस्तुत किया।