जहानाबाद: जिला पदाधिकारी के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, अन्य गणमान्य भी रहे मौजूद
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा समाहरणालय परिसर से स्वच्छा कर्मियों का मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा।