जहानाबाद: समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, जिला पदाधिकारी ने दी जानकारी
समाहरणालय परिसर में नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने वृक्षारोपण कर जिले को हरा भरा करने एवं पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छता को लेकर संदेश दिया। साथ ही नमामि गंगे अंतर्गत नदियों के साफ सफाई एवं निर्वाचन को लेकर जागरूकता हेतु भी संदेश दिया गया।