जहानाबाद: शाहपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अपाचे बाइक हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार, बाइक पर सवार दो युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के शाहपुर के पास एक अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बाइक पर सवार दो युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवकों को कोडौना थाना की पुलिस के द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल युवक नालंदा जिले के जयति जूरी गांव का निवासी सुधीर कुमार एवं एक अन्य है।