करेरा: करैरा में राम मंदिर के पास गुरुद्वारे के सामने मोटरसाइकिल और टैक्सी की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल
करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करैरा शिवपुरी रोड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे के लगभग राम मंदिर के पास गुरुद्वारे के सामने मोटरसाइकिल और टैक्सी में जोरदार एक्सीडेंट हो गया जिसमें मोटरसाइकिल चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जबकि एक महिला और एक बच्ची भी घायल हुई है एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया ।