सिंगरौली: एनसीएल मुख्यालय ने सीटीआई परिसर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन
सिंगरौली के एनसीएल मुख्यालय के द्वारा सीटीआई परिसर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक कार्मिक सफदर खान रहे।आयोजित इस प्रतियोगिता में नराकास के सदस्यों ने भाग लिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।