सिंगरौली: विंध्याचल में कार्बन कैप्चर प्लांट की स्थापना होगी इस वर्ष उत्सर्जित कार्बन को उपयोगी मेथेनाल में किया जाएगा परिवर्तित पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा बायोगैस का उपयोग प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
एनटीपीसी की सर्वाधिक विद्युत उत्पादन क्षमता वाली विंध्याचल परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम उठाते हुये इस वर्ष कार्बन कैप्चर प्लांट की स्थापना कर रहा है। कार्बन कैप्चर प्लांट संभवतः देश का पहला ऐसा संयंत्र होगा जो किसी विद्युत संयंत्र में स्थापित होकर विद्युत संयंत्र से निकलने वाली हानिकारक कार्बन डाइ आक्साइड को शोषित कर उपयोगी मेथेनाल के रूप मे परिवर्तित करेगा, जिसका उपयोग संयंत्र के ब्वाइलर संचालन में किया जाएगा । यह बातें विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक ई. सत्यफनी कुमार ने उमंग भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही है ।