सिंगरौली: पीसी पटेल अमलोरी के श्रमिकों ने आई हुई नई कंपनी में रोजगार की माँग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन तीन दिवस का दिया अल्टीमेटम
श्रमिक अविनाश पांडे ने बताया कि पीसी पटेल का काम खत्म हो गया है और बीते दिनों हमने काम बंद हड़ताल किया था जिसमें एसडीएम महोदय ने मौके पर आकर आश्वासन दिया और कंपनी को आदेशित किया था कि पहले वह मजदूर रखे जाएंगे जो पीसी पटेल में थे अब उस आदेश की अवहेलना कम्पनी द्वारा की जा रही है।इस दौरान श्रमिकों ने बताया कि वर्तमान में नया काम कंडोई कंपनी को मिला है और कंपनी दूसरे जगह पर जाकर निजी होटल से भर्ती कर रही है ऐसे कई गंभीर आरोप कंपनी प्रबंधन पर लगे हैं।