सिंगरौली: बका लहराते एक युवक को गोरबी पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला सिंगरौली की गोरबी पुलिस ने बका लहराते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सिगाही में रेलवे पटरी के समीप सीएचपी के पास आने-जाने वाले लोगों को हाथ में बका लेकर डरा रहे युवक की सूचना मिलने पर गोरबी पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर आरोपी कृष्ण कुमार बैगा उर्फ लाला बैगा निवासी चीनगी टोला थाना बरगवां को धारदार बका के साथ गिरफ्तार किया है।