सिंगरौली: एनटीपीसी विन्ध्यनगर में हुए हादसे में श्रमिक घायल पुलिस को नहीं है खबर गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी रेफर हालत गंभीर
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में ऐश डाइक में कार्य के दौरान एक श्रमिक बुरी तरह से झुलस गया प्लांट के अंदर गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को आनन फानन में इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालत गंभीर होने पर श्रमिक राजमणि साह को इलाज के लिए चोरी झुप्पे वाराणसी रेफर कर दिया गया है जहां श्रमिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।