थराली: मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा पहुंची डूंगरी, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत
मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा 5वें पड़ाव डूंगरी पहुंची। भक्तों ने डोली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा वीरवार को केरा-मेन होते हुए सूना गांव जाएगी, जहां कालरात्रि यंत्र पूजा होगी। प्रशासन भी सहयोग में लगातार जुटा है।