बिसौली कोतवाली क्षेत्र के तारापुर गांव में रात में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की छत पर नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक छाया ने शुक्रवार को 4 बजे करीब बताया कि छत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर पहुंची तो वहां बंदरों के झुंड के बीच एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर वह दंग रह गई।