🚨 राजेपुर पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान 🙏
चित्रकूट डैम के पास गहरे पानी में कूदे 26 वर्षीय युवक को राजेपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सकुशल रेस्क्यू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद युवक को उसकी बाइक से करीब 200 मीटर दूर गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शोभित पुत्र फूल सिंह, निवासी शहाबुद्दीनपुर, थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई बताया। युवक ने पारिवारिक समस्याओं के चलते मानसिक तनाव में होने की बात बताई। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग कर जीवन के महत्व और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परिजनों को भी तत्काल सूचना दी गई।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक गौरव शुक्ल, आरक्षी विलिश चौधरी, आरक्षी विष्णु कुमार एवं आरक्षी सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👏 राजेपुर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक अनमोल जिंदगी बचा ली।
#RajepurPolice #Farrukhabad #PoliceRescue #चित्रकूटडैम #राजेपुरपुलिस #मानवता #पुलिसकीतत्परता #FarrukhabadPolice #RescueOperation
Amritpur, Farrukhabad | Aug 28, 2026