लोनी: ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर 2 के पास सड़क किनारे खड़ी फॉर्च्यूनर कार में ट्रक ने मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त हुई
Loni, Ghaziabad | Apr 19, 2024 ट्रानिका सिटी गेट नंबर 2 के पास एक व्यक्ति ने अपनी फॉर्च्यूनर कार सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात बागपत की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार नाले के ऊपर चढ़ गई। गनीमत रही घटना के दौरान कार में कोई नहीं था। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।