लोनी: चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को टीला गांव से गिरफ्तार किया है।
Loni, Ghaziabad | Apr 18, 2024 एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पंकज की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आऱोपी अमित को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार और नाम सामने आए थे। चारों अमित के दोस्त हैं। चारों फरार चल रहे थे। पुलिस ने फरार चल रहे अमित के दो साथियों सुमित मावी और विशाल उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी अक्षय और यंतेद्र की तलाश की जा रही है।