डंडई: दीपावली पर दीपक की चिंगारी से गरीब का आशियाना जलकर राख, खुशियां मातम में बदलीं
Dandai, Garhwa | Nov 9, 2026 डंडई: दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दीपक की चिंगारी ने गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड अंतर्गत तसरार पंचायत के महुदंड गांव में दीपावली के दिन रामलाल के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात घर में दीपावली के