दादरी: सेक्टर-56 के समीप महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-56 के समीप बुधवार को उसे वक्त हंगामा देखने को मिला जब महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।