सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने चिलचिलाती धूप में डेली मार्केट का निरीक्षण किया
सिमडेगा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा मंगलवार को दिन के 1:30 बजे शहर के डेली मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां साफ-सफाई पीने की पानी शौचालय आदि चीजों की जानकारी ली ।मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर आने वाले दुकानदार एवं खरीददारी करने वाले लोगों को सुविधा दी जाएगी ताकि शहर का माहौल बदल सके।