गुमला: रामनगर में बाइक की टक्कर से दादी और पोती घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jan 27, 2025 गुमला शहर के राम नगर में बाइक की टक्कर से दादी और पोती घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम दादी और पोती गुमला शहर गए थे। जहां ऑटो से राम नगर लौटे और सड़क पार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार टक्कर मार दिया। लोगों ने बताया बाइक सवार दूध बेचने वाला है। घटना के बाद बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया।