गुमला: टंयसेरा उर्मी मोड़ के प्रगति ग्राम उद्योग संस्थान के अनाथालय में 26 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार
Gumla, Gumla | Jan 27, 2025 टंयसेरा उर्मी मोड़ स्थित प्रगति ग्राम उद्योग संस्थान के द्वारा संचालित अनाथालय के 26 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए।जानकारी के अनुसार सभी बच्चों को जशपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में घूमने लाया गया था जहां से घूमने के बाद सभी बच्चों को पार्क के बाहर चाऊमीन खिलाया गया चाऊमीन खाने के कुछ देर के बाद ही सभी के पेट व सर में दर्द के साथ चक्कर आ रहे थे।