कैरो: कैरो में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने पर बल।
भाजपा कैरो मंडल की ओर से शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे कैरो देवी मंडप प्रांगण में मंडल अध्यक्ष गोविंद महतो की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी संजय चौधरी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसआरआई (SRI) मैपिंग को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।