बक्सर: भीषण गर्मी के कारण जिले में 31 मई तक पहली से आठवीं तक की कक्षाएं बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश
Buxar, Buxar | May 19, 2026 जिले में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। डीएम साहिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में पहली से आठवीं कक्षा तक पठन-पाठन पर रोक लगा दीं।